Monday 26 September 2011

शादी के बाद पति नहीं ससुर की 'सेज' पर पहुंची दुल्हन!

JAI HIND


गुड़गांव.  भोंडसी थाना क्षेत्र के गांव खैंजावास में बहू के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। ससुर तीन सालों से लगातार उससे दुष्कर्म करता आ रहा था।

 
महिला ने थाना पहुंचकर आपबीती बताई। महिला के बयान पर ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल करवाया गया, जिसमें दुष्कर्म का आरोप सही पाया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।

 
पलवल निवासी शांति (परिवर्तित नाम) का विवाह 3 वर्ष पहले भोंडसी थाना इलाके के गांव खैजावास निवासी शेखर से हुआ था। शेखर बचपन से ही मंदबुद्धि है। शादी के बाद से ही उसका ससुर रमेश उससे दुष्कर्म करता आ रहा है। विरोध करने पर उसे वह धमकाता था। दो दिन पहले उसकी सास मायके चली गई थी।

 
इससे रमेश को और मौका मिल गया। वह लगातार दो दिनों से जबरन उससे अनैतिक संबंध बना रहा था। हिम्मत कर उसने मामले की सूचना शुक्रवार को पुलिस को दी। विवाहिता को एक डेढ़ वर्षीय बच्ची भी है। भोंडसी थाना प्रभारी सूबे सिंह यादव ने बताया कि विवाहिता का मेडिकल करा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment