Monday 26 September 2011

घर पर कोई नहीं था, तभी इस लड़की ने ऐसा क्यों कर लिया कि..

JAI HIND
जयपुर. नाहरगढ़ रोड स्थित नृसिंह कॉलोनी में शनिवार सुबह दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने आत्मदाह कर लिया। आत्मदाह के समय वह घर पर अकेली थी। मौके पर कैरोसीन की खाली पीपी मिली है।


नाहरगढ़ थाना पुलिस आत्मदाह के कारणों का पता लगा रही है। घटना के अनुसार पिंकी प्रजापत (17) पुत्री भगवान सहाय प्रजापत, गणगौरी बाजार स्थित नॉर्मल स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। सुबह वह घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता चौगान स्टेडियम में आधार पहचान पत्र बनवाने के लिए गए हुए थे, जबकि तीन छोटे भाई बहन स्कूल गए थे। पिंकी को बारह बजे स्कूल जाना था।


स्कूल जाने से पहले ही उसने कमरे में पड़े मिट्टी के ढेर पर बैठकर कैरोसीन से भरी तेल की पीपी को उड़ेल आत्मदाह कर लिया। कमरे से निकल रहे धुएं को देखकर पड़ोसी ने कमरे में झांक कर देखा तो वह जलती हुई दिखाई दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब तक छात्रा की मौत हो चुकी थी।

 

No comments:

Post a Comment